32 वें बलिदान दिवस पर याद आए राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान ..

32 वें बलिदान दिवस पर बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. 




- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
- कार्यक्रम में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 32 वें बलिदान दिवस पर बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की जबकि संचालन चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजारमन पांडेय ने किया.










Post a Comment

0 Comments