सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन ..

 

70 वर्ष की अवस्था में सुबह तकरीबन 8:30 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह चरित्रवन स्थित तकरीबन 6:00 बजे मुक्तिधाम में किया जाएगा.





- सिविल लाइंस निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामसुमेर लाल
- शनिवार की सुबह 8:30 बजे हुआ निधन

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मध्य विद्यालय चिलहरी के सेवानिवृत्त शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता रामसुमेर लाल का निधन हो गया उनके पुत्र मनोज कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिताजी ने 70 वर्ष की अवस्था में सुबह तकरीबन 8:30 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह तकरीबन 6:00 बजे चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा.

मनोज कुमार ने बताया कि उनके पिताजी ने अपने पूरे जीवन में समर्पित भाव से जन कल्याण के कार्य किए. एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने बहुतेरे विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की. वह अपने पीछे पुत्र मनोज कुमार सिन्हा, गौरव कुमार सिन्हा, अमितेश कुमार सिन्हा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.










Post a Comment

0 Comments