राहुल गांधी के जन्मदिवस पर बक्सर से डुमरांव तक पदयात्रा ..

अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पदयात्रा चुरामनपुर पहुंची जहां उसका प्रथम ठहराव हुआ. जहां उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ. वहां मौजूद लोगों को कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया गया.

 





- युवक कांग्रेस के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
- कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों से लोगों को कराया अवगत


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर युवक कांग्रेस के तत्वाधान में श्री रामेश्वर मंदिर से डुमरांव के लिए एक पद यात्रा निकाली गई. पदयात्रा में हजारों युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों के तत्वधान में जुलूस निकाला गया. अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पदयात्रा चुरामनपुर पहुंची जहां उसका प्रथम ठहराव हुआ. जहां उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ. वहां मौजूद लोगों को कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया गया.

इसके पूर्व श्री रामेश्वर नाथ मंदिर से सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव राहुल चौबे ने यात्रा को जोशो-खरोश के साथ विदा किया. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधिवत रूप से युवा कांग्रेस के जयप्रकाश उपाध्याय एनएसयूआई नेता ईशान त्रिवेदी ने की. मौके पर आलोक पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी के त्रिलोकी मिश्रा, वरिष्ठ नेता अनिल उपाध्याय, युवा कांग्रेस के चंचल उपाध्याय, आलोक पासवान, एनएसयूआई के सौरव मिश्रा, रोहित उपाध्याय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर त्रिवेदी, अरविंद देवता पांडेय, श्रीधर तिवारी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय ओझा, आर्यन राय, लालू मिश्रा, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे.









Post a Comment

0 Comments