नगर भवन में दिन में एक बजे हुंकार भरेंगे भाजपा के सम्राट, कार्यक्रम को लेकर पूरी रात चलती रही तैयारी ..

प्रथम आगमन पर कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में लगे हुए थे. केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे के दिशा निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में बक्सर की सड़कों पर पूरी रात झंडे और बैनर लगाए. 

 





- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टरों से पाट दिया पूरा नगर
- देर रात तक सड़कों पर पसीना बहाते रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बक्सर सीट भी अलग-अलग दलों के लिए अपनी प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है कांग्रेस के द्वारा 27 सितंबर को बक्सर में परिवर्तन संकल्प रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एक महीने में दूसरी बार बक्सर आ रहे हैं. इसके एक दिन पहले 26 सितंबर यानी कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बक्सर पहुंच रहे हैं. जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में लगे हुए थे. आज नगर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन होगा.

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में लगे हुए थे. केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे के दिशा निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में बक्सर की सड़कों पर पूरी रात झंडे और बैनर लगाए. उनका प्रथम आगमन ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि संगठन के वरीय से लेकर कनीय पदाधिकारी लगातार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हैं. सम्राट चौधरी जैसे ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में काम करना हर पार्टी कार्यकर्ता के लिए सौभाग्य की बात है. आज के सम्मेलन के बाद सभी दलों के लोगों को भाजपा की ताकत का अंदाजा हो जाएगा.






Post a Comment

0 Comments