वीडियो : आनंद शंकर सिंह के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, कहा - बक्सर लोकसभा सीट के लिए इस बार कांग्रेस नहीं करेगी क्षेत्रीय दलों से याचना, सीधे होगी घोषणा ..

कांग्रेस के इस दावे के बाद यहां से चुनाव लड़ती आ रही राजद के कई नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह कहा है कि कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले गठबंधन में वही होगा जो लालू प्रसाद यादव चाहेंगे.







- कहा - जो दल जहां से मजबूत वहां से लड़े चुनाव
- आगामी परिवर्तन संकल्प रैली को लेकर बक्सर पहुंचे थे जिला प्रभारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  जिले में पहुंचे कांग्रेस के जिला प्रभारी आनंद शंकर सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बक्सर लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और इस सीट के लिए वह किसी भी क्षेत्रीय दल से याचना नहीं करेगी. बल्कि सीधे घोषणा करेगी. उन्होंने कहा कि बक्सर सीट पर कांग्रेस हमेशा मजबूत रही है जबकि राजद यहां छह बार चुनाव लड़ी और पांच बार यहां से हार गई. ऐसे में इस बार जो दल जहां से मजबूत होगा गठबंधन में वह वहां से लड़ेगा. कांग्रेस के इस दावे के बाद यहां से चुनाव लड़ती आ रही राजद के कई नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह कहा है कि कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले गठबंधन में वही होगा जो लालू प्रसाद यादव चाहेंगे.

दरअसल, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस प्रभारी व औरंगाबाद सदर के विधायक आनंद शंकर सिंह परिवर्तन संकल्प रैली के प्रभारी एआइसीसी के सदस्य निर्मल वर्मा, बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से  प्रेस वार्ता करते हुए आगामी 27 सितंबर 2023 को नगर भवन बक्सर में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को अभूतपूर्व होने की बात कहते हुए बताया कि कांग्रेस परिवर्तन संकल्प रैली भाजपा को हराने के लिए पूरे प्रदेश से चल रही है और बिहार में इंडिया गठबंधन 40 की 40 सीट जीतेगी. 

कहा - एकजुट हैं हम :

प्रेस वार्ता में नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है. हम सब अपने-अपने कार्यकर्ताओं को जिला से लेकर गांव तक एक करने पर लगे हुए हैं. हम लोगों की कोशिश होगी कि इंडिया समर्थित कांग्रेस का उम्मीदवार बक्सर से हो एवं झूठ की खेती करने वाली भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाए. नेताओं ने कहा कि बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली अभूतपूर्व   ऐतिहासिक होगी. 

नेताओं ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय के नेतृत्व में सारे संगठन के लोग एकजुट होकर काम करेंगे एवं राहुल गांधी एवं डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे. 

इस दौरान सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि डॉ अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत जिले के बॉर्डर से होते हुए नगर भवन तक कई तोरण द्वार लगाकर विभिन्न सामाजिक एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तरीके से किया जाएगा.

प्रेस वार्ता में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा, विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय, संजय कुमार दूबे, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ सत्येंद्र ओझा, प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, अभय मिश्रा, सत्यदेव ओझा, भोला ओझा, शिवाकांत मिश्रा, रोहित उपाध्याय, महेंद्र चौबे, वकील सिंह यादव, भृगुनाथ तिवारी, अशोक, गुप्तेश्वर कुमार, अजय यादव, सत्यानंद, त्रियोगी मिश्रा, बबन तुरहा, रमाकांत कुमार,  अशोक कुमार लाल, श्रीमती निर्मला देवी, मो अलाउद्दीन शामिल हुए.

वीडियो : 







Post a Comment

0 Comments