संजय सिंह राजनेता बने जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य, मुख्यमंत्री नितीश कुमार का जताया आभार ..

पार्टी के द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद जिले तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर व्याप्त है. सभी ने संजय सिंह राजनेता को बधाई दी है


 





- जदयू की राजनीतिक सलाहकार समिति में हुआ मनोनयन
- जदयू के कद्दावर नेता माने जाते हैं संजय सिंह राजनेता

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के चर्चित नेता संजय सिंह राजनेता को बिहार प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. मनोयन पर संजय सिंह राजनेता ने मुख्यमंत्री
नितीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया. 

संजय सिंह राजनेता को पार्टी के द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद जिले तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर व्याप्त है. सभी ने संजय सिंह राजनेता को बधाई दी है. 

जदयू ज़िलाध्यक्ष अशोक सिंह मुख्य प्रवक्ता संतोष पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ह्रींगमणि, मोहन जी, पंकज मानसिंहका, विनोद ठाकुर, पिंटू ठाकुर, राजेश कुशवाहा, भोला यादव, ध्रुव वर्मा, संजय चौधरी,  विजय कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, आज़ाद सिंह राठौड़, पूनम देवी, नीलम देवी, दुर्गावती देवी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, दिलीप वर्मा, रेडक्रॉस सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी  संजय सिंह राजनेता को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.








Post a Comment

0 Comments