वीडियो : बक्सर में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, 22 फरवरी को होगा 'जय बापू जय भीम जय संविधान' सम्मेलन

कहा कि बिहार में 'जय बापू जय भीम जय संविधान' सम्मेलन का पहला आयोजन बक्सर में हो रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने तैयारी समिति के सदस्यों से 22 फरवरी को तन, मन और धन से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.
बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता










                                           


  • मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
  • तैयारी समिति की बैठक में तय हुई रणनीति, गांव-गांव प्रचार अभियान तेज

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में 16 फरवरी को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी 22 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की. उन्होंने कहा कि खड़गे के स्वागत के लिए बक्सर के दलसागर फील्ड में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी हो रही है.

राजपुर विधानसभा के विधायक विश्वनाथ राम ने इसे बक्सर के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त प्रभारी पर्यवेक्षक व बिहार प्रदेश इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह की देखरेख में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ जुटने का निर्देश दिया गया.

पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार में 'जय बापू जय भीम जय संविधान' सम्मेलन का पहला आयोजन बक्सर में हो रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने तैयारी समिति के सदस्यों से 22 फरवरी को तन, मन और धन से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

कार्यकर्ताओं में जोश, गांव-गांव प्रचार अभियान

बैठक में डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि बक्सर जिले को इस आयोजन के लिए चुना जाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है. उन्होंने सभी को कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ओझा, डॉ. शशि भूषण पांडेय, विनय कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं ने भी गांव-गांव और घर-घर प्रचार करने पर जोर दिया.

इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पंकज उपाध्याय, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, वीरेंद्र राम, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, संजय कुमार दुबे, प्रभुदत्त ओझा, कामेश्वर पांडेय, सुरेश जायसवाल, अजय यादव, अभय मिश्रा, त्रियोग मिश्रा, रामप्रसाद द्विवेदी, निर्मला देवी, अभिषेक पांडेय, सोनू ओझा, राज नारायण दुबे, भृगुनाथ तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमन पांडेय, नसीम मोहम्मद, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, झूलन सिंह, हलचल यादव और अग्निवीर सिपाही भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्येंद्र ओझा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी अजय यादव ने किया.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments