दिल्ली की जीत पर बक्सर में जश्न, बिहार में बदलाव की उम्मीद

इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया गया और दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है और अब बिहार की बारी है. 











                                           

- भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
- महिलाओं ने लगाए 'अब बिहार की बारी' के नारे

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. भाजपा की नगर अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो कि पंचमुखी महावीर मंदिर में पहुंच कर मुख्य जूलूस में शामिल हो गया. इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया गया और दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है और अब बिहार की बारी है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी.


विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और "दिल्ली की जीत हमारी है, अब बिहार की बारी है" के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा. कंचन देवी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है और बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और जनता इसे आगामी चुनाव में समर्थन देकर साबित करेगी.

कई गणमान्य महिलाएं रहीं मौजूद :

इस अवसर पर किरण जायसवाल, रेखा वर्मा, तारामणि देवी, उषा देवी, रीता देवी, गीता देवी, विन्दा देवी, भगवानी देवी, गुंजन देवी, सोनी देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, समुद्री देवी और लखमुनिया देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने भाजपा की जीत पर हर्ष जताया और आगामी चुनावों में पार्टी को समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि दिल्ली की तरह बिहार में भी जनता भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर एक मजबूत सरकार बनाएगी.











Post a Comment

0 Comments