बक्सर भाजपा जिला समिति की घोषणा, 33 फीसद महिलाओं को मिला विशेष स्थान

भाजपा का मानना है कि समर्थ भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 33% आरक्षण लागू किया गया और इसे संगठन में भी लागू करने की पहल की गई. 












                                           


  • प्रदेश नेतृत्व की सहमति से बनी नई कमेटी
  • आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री समेत कई पदों पर नियुक्तियां

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला की नई जिला समिति की घोषणा मंगलवार को अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में की गई. जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह घोषणा की, जिसे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया की सहमति प्राप्त थी. नई कमिटी में 33% महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है, जिससे भाजपा के "महिला सशक्तिकरण" के संकल्प को संगठनात्मक रूप में भी बल मिला है.

संतुलित प्रतिनिधित्व पर जोर

घोषित कमेटी में अनुसूचित जाति समेत समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने के साथ क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने का भी प्रयास किया गया है. भाजपा का मानना है कि समर्थ भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 33% आरक्षण लागू किया गया और इसे संगठन में भी लागू करने की पहल की गई.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि नई कमेटी के नेतृत्व में बक्सर जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास" के मूलमंत्र के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर NDA भारी मतों से जीत हासिल करेगा.

नई जिला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी

उपाध्यक्ष:

  • निर्भय राय
  • इंद्रजीत बहादुर सिंह
  • मीना सिंह कुशवाहा
  • अनिल पांडेय
  • इंदु देवी
  • शीला त्रिवेदी
  • पुनीत सिंह
  • रमेश गुप्ता

महामंत्री:

  • लक्ष्मण शर्मा
  • धनंजय त्रिगुण
  • विनोद राय

जिला मंत्री:

  • ओम ज्योति भगत
  • सुधा गुप्ता
  • भुटेली तिवारी
  • रविशंकर कुशवाहा
  • दिलीप चन्द्रवंशी
  • अरविंद पासवान
  • संध्या पांडेय
  • रेखा देवी

अन्य पदाधिकारी:

  • कोषाध्यक्ष: उमाशंकर पांडेय
  • सह कोषाध्यक्ष: राजकुमार कुंवर
  • कार्यालय मंत्री: सुनील सिंह
  • सह कार्यालय मंत्री: बटेश्वर मिश्रा

प्रवक्ता:

  • सुशील राय
  • अनु तिवारी
  • हरेंद्र ठाकुर
  • श्रीकांत तिवारी
  • विमलेश सिंह
  • प्रमोद मिश्र
  • शक्ति राय
  • सतीश दुबे
  • दीपक पांडेय
  • अशोक राम
  • संजय साह

मीडिया प्रभारी:

  • उमाशंकर राय (पुनः नियुक्त)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.











Post a Comment

0 Comments