वीडियो : भाजपा महिला मोर्चा के होली मिलन कार्यक्रम में संस्कृति संरक्षण और संगठन की मजबूती पर जोर

कहा कि यह होली मिलन कार्यक्रम केवल पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक जागरूकता अभियान भी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि 2025 के चुनावों में भाजपा महिला मोर्चा पूरी ताकत से जुटेगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.











                                           

  • भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम
  • संस्कृति संरक्षण और संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महिलाओं में उत्साह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा महिला मोर्चा की नगर इकाई द्वारा जायसवाल धर्मशाला गली स्थित कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी मौजूद रहीं. इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर पारंपरिक होली गीत गाए और उल्लासपूर्वक होली का पर्व मनाया.

जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने दिल्ली में जीत दर्ज की है, उसी तरह बिहार में भी जीत की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को जागृत करने का कार्य हो रहा है. आज के समय में बिरहा, चैता और अन्य लोकगीत विलुप्त होते जा रहे हैं, लेकिन भाजपा इन सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत है.

नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए भाजपा महिला मोर्चा लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह होली मिलन कार्यक्रम केवल पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक जागरूकता अभियान भी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि 2025 के चुनावों में भाजपा महिला मोर्चा पूरी ताकत से जुटेगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

कार्यक्रम में जदयू नेत्री नीलम श्रीवास्तव तथा डॉ ह्रींगमणि भी शामिल हुई. इसके अतिरिक्त भाजपा की कई महिला नेत्रियां और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिनमें पूनम रविदास, मीना सिंह, रानी चौबे, इंदु देवी, चंदा पांडेय, प्रतिभा सिंह, सविता देवी, संध्या पांडेय, किरण जायसवाल, रेखा वर्मा, तारामणि देवी, उषा देवी, रीता देवी, गीता देवी, विन्दा देवी, भगवानी देवी, गुंजन देवी, सोनी देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, समुद्री देवी और लखमुनिया देवी शामिल थीं. सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments