बक्सर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, खड़गे के दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा बक्सर और शाहाबाद क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पूरी ताकत से आयोजन को सफल बनाएं और इसे पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा में बदलें.









                                           




  • हजारों की भीड़ ने फूल-मालाओं और नारों से किया अभिनंदन
  • 20 अप्रैल को बक्सर आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी 20 अप्रैल को बक्सर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम गुरुवार को बक्सर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

जैसे ही राजेश राम का काफिला बक्सर जिला बॉर्डर पर पहुंचा, वहां पहले से जुटे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. ब्रह्मपुर, भोजपुर दल सागर, कृष्णब्रह्म, बक्सर गोलंबर समेत कई स्थानों पर स्वागत सभाएं आयोजित की गईं. स्वागत में शामिल कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद’, ‘राजेश राम जिंदाबाद’ के नारों से माहौल को कांग्रेसमय कर दिया.

बक्सर पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा बक्सर और शाहाबाद क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पूरी ताकत से आयोजन को सफल बनाएं और इसे पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा में बदलें. उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर ऐसा आयोजन करना है, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें.

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की, जबकि संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद ओझा ने किया. अपने संबोधन में डॉ. ओझा ने कहा कि बक्सर के लिए यह गर्व का क्षण है कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष यहां पधारने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की टीम खड़गे जी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.

बैठक को सदर विधायक संजय कुमार तिवारी और राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर योजनाएं बनाई जा रही हैं. जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने की बात कही.

सभा में मौजूद प्रमुख नेताओं में प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, व्यवसायी नेता दौलत चंद गुप्ता, अशोक गगन, सौरभ सिन्हा, राजीव मेहता, मंजीत आनंद साहू, कामेश्वर पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, विनय कुमार सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, जयराम राम, महिमा उपाध्याय, निर्मला देवी, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय मिश्रा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय, एनएसयूआई के महामंत्री ईशान त्रिवेदी, वीरेंद्र राम, त्रियोगी मिश्रा, रोहित उपाध्याय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, महेंद्र चौबे, अजय यादव, रिंकू देवी, आशा देवी, नीलम कुमारी, गायत्री देवी, सागरी देवी, देवंती देवी, रिया कुमारी, कौशल्या देवी, चंद्रावती देवी, मीरा देवी, शिवाकांत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे.

कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि खड़गे जी के दौरे को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क किया जाएगा और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. 










Post a Comment

0 Comments