मजबूत चुनावी रणनीति पर कार्य कर रही भाजपा, जिले में पहुंचे राजनीतिक दिग्गजों ने स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा ..

बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू के आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से स्थानीय कार्यकर्ताओं को दिशा मिलेगी, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी. 









                                           





- संगठन के विस्तार तथा बूथ स्तर तक मजबूती पर हुई चर्चा
- जिले में पहुंचे नेताओं का किया गया स्वागत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सोमवार को आगमन हुआ. इस अवसर पर भाजपा नेता विजय मिश्र ने बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू एवं तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी का भव्य स्वागत किया. मौके पर भाजपा नेत्री चंदा पांडेय और कंचन देवी भी मौजूद रही. स्वागत के उपरांत भाजपा नेताओं के बीच विस्तृत राजनीतिक चर्चा भी हुई. इस चर्चा में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया.

विजय मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू के आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से स्थानीय कार्यकर्ताओं को दिशा मिलेगी, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी. कंचन देवी ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीति और सिद्धांतों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उपायों पर विचार किया गया.

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएं. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया और कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक समन्वय बनाकर कार्य करना आवश्यक है.

तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सतत रूप से जनसंपर्क करते रहना चाहिए और संगठन की विचारधारा को आम जनता के बीच सशक्त रूप से प्रस्तुत करना चाहिए. उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का भी सुझाव दिया.

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नेताओं ने दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से बक्सर जिला संगठन और भी सशक्त बनेगा और आगामी समय में पार्टी को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी.









Post a Comment

0 Comments