शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद वंदे मातरम् गान और भारत माता की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया.
- डेहरी पंचायत में कार्यसमिति का प्रथम आयोजन सफल रहा
- वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के चौसा ग्रामीण मंडल की नवगठित प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को ग्राम डेहरी में मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. वहीं मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजा राय ने किया.
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद वंदे मातरम् गान और भारत माता की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया.
इस भाजपा कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी लक्ष्मण शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप दुबे और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर 2025 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्परता से जुट जाने का आह्वान किया.
मंच पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, अमरेन्द्र पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण राय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौबे और शैलेश राय उपस्थित रहे.
चौसा ग्रामीण मंडल के महामंत्री अजय चौबे व रविप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कंसकार, शिवशंकर राय, आशुतोष राय, रवि चौबे, राजेंद्र दुबे और मंत्री अशोक सिंह कुशवाहा ने मंचासीन भाजपा नेताओं को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया. मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय ने सभी मंडल कार्यसमिति सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया.
बैठक के अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मई 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. धन्यवाद ज्ञापन डेहरी पंचायत अध्यक्ष चंदन राय ने किया.
0 Comments