जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब ..

कहा कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का सपना है कि बिहार के नौजवान, महिलाएं और सभी वर्ग के लोग शिक्षित और स्वस्थ बनें. इसी उद्देश्य से कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोहल्लों और पंचायतों तक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं.










                                           





- हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया उत्साह से हिस्सा
- कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेश स्तर पर हो रहे सम्मेलन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जन सुराज पार्टी के बक्सर प्रखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन आज नदांव ग्राम स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला सचिव करुणानिधि दुबे ने निभाया. प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे प्रखंडवार कार्यकर्ता सम्मेलन की कड़ी में आज का यह आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करना था.

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष जयराम कुशवाहा और जिला महासचिव अरविंद पांडेय मौजूद रहे. इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने दूरभाष के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन से न केवल कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ता है, बल्कि उनके कार्य करने की क्षमता भी मजबूत होती है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का सपना है कि बिहार के नौजवान, महिलाएं और सभी वर्ग के लोग शिक्षित और स्वस्थ बनें. इसी उद्देश्य से कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोहल्लों और पंचायतों तक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं.

कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली. हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यान समिति के भृगुनाथ रजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धन जी पांडेय, विजय पाठक, श्रीमन राय, विजय आनंद वर्मा, प्रेम राय, अजय सिंह, जयराम पासवान, बनारसी बिहार, मनीष उपाध्याय, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, सुमन देवी, निशा देवी, पूनम देवी, रामेश्वर सिंह, श्री नारायण सिंह, पृथ्वी सिंह, दिलीप सिंह समेत अनेक सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.

सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आशा देवी द्वारा किया गया. अपने संबोधन में आशा देवी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हैं.

कार्यक्रम का पूरा वातावरण जोशपूर्ण और अनुशासित रहा. सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाएंगे और बिहार में एक नया बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे. आयोजन के सफल संचालन और व्यापक सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि जन सुराज पार्टी की जड़ें अब पंचायत स्तर तक मजबूत होती जा रही हैं.









Post a Comment

0 Comments