वीडियो : बक्सर से "माई बहन मान" योजना की शुरुआत, सरकार बनते ही हर महिला को मिलेंगे 2500 रुपये : कांग्रेस

कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि माई बहन मान योजना न सिर्फ गरीबी दूर करेगी बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.









                                           





  • डॉ. मनोज पांडेय और पंकज उपाध्याय ने दी जानकारी, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का दिया भरोसा
  • योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बांटे फार्म, रजिस्ट्रेशन में जुटीं महिलाएं

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर शुक्रवार को बक्सर में 'माई बहन मान योजना' की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कांग्रेस के निलंबित अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने किया. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर जरूरतमंद महिला को प्रतिमाह ₹2500 की राशि सीधे खाते में दी जाएगी. इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति सशक्त होगी और समाज में उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

डॉ. पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि माई बहन मान योजना न सिर्फ गरीबी दूर करेगी बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन राज्यों में सरकार बनाई है, वहां अपने सभी वादे पूरे किए हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में भी सरकार बनते ही यह योजना प्राथमिकता से लागू की जाएगी.

बक्सर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी साबित होगी. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी क्योंकि महिलाओं की खरीद शक्ति बढ़ेगी.

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ मिश्रा, प्रो. पी.के. मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देवी, अभय मिश्रा, जय राम राम, बीरेंद्र राम और महिमा उपाध्याय समेत कई नेताओं ने रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया और महिलाओं को योजना की प्रक्रिया समझाई.

बक्सर में अब इस योजना के प्रचार-प्रसार की शुरुआत हो चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव-मोहल्ले तक इसे पहुंचाने में जुट गए हैं. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि सरकार बनते ही यह योजना हकीकत में बदलेगी और हर जरूरतमंद महिला को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

वीडियो : 











Post a Comment

0 Comments