विजय रुपाणी के निधन पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. राजेश मिश्रा ने जताया शोक ..

उनकी दूरदृष्टि, अनुशासन और संगठन क्षमता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है. वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ अत्यंत सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे.


 









                                           





- अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे में हुआ था निधन
- कहा– राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  अहमदाबाद से लंदन जा रही एक अंतरराष्ट्रीय विमान की दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी के निधन पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता तथा प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इसे न केवल भाजपा परिवार बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

डॉ. मिश्रा ने कहा कि विजय बाबू का संपूर्ण जीवन भाजपा के प्रति समर्पित रहा. उन्होंने गुजरात को एक विकसित, स्थिर और समृद्ध राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी दूरदृष्टि, अनुशासन और संगठन क्षमता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है. वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ अत्यंत सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे.

अपने शोक संदेश में डॉ. मिश्रा ने कहा कि विजय रुपाणी का जाना भारतीय राजनीति की एक मूल्यवान विरासत का अंत है. उन्होंने कहा कि आज जब हम उन्हें खो बैठे हैं, तब यह केवल एक नेता का नहीं, बल्कि विचारधारा, नीति और कर्मठता के प्रतीक पुरुष का वियोग है.

डॉ. मिश्रा ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर विजय बाबू की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विजय रुपाणी जी का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा.

डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रहित में कार्य करते रहना चाहिए, यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी









Post a Comment

0 Comments