बक्सर में बोले विनोद तावड़े – बूथ स्तर तक मजबूत हो संगठन ..

कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण, विदेशी घुसपैठियों की पहचान जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है.

राष्ट्रीय महामंत्री को सम्मानित करती भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष









                                           







  • बक्सर में भाजपा की क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक आयोजित
  • तीनों जिलों के पदाधिकारियों को दिए चुनावी दिशा-निर्देश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भाजपा बक्सर की ओर से मंगलवार को एक क्षेत्रीय बैठक का आयोजन वैष्णवी क्लार्क होटल में किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की जड़ें मजबूत करनी होंगी, तभी चुनावी सफलता सुनिश्चित हो सकेगी. 

कार्यक्रम का उद्धघाटन करते राष्ट्रीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भवन ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री शंभू सिद्धार्थ ने किया. बैठक में तावड़े ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण, विदेशी घुसपैठियों की पहचान जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है.

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण और दीप प्रज्वलन से की गई. शाहाबाद के तीन जिलों—बक्सर, आरा और कैमूर—से आए विधानसभा संयोजकों, प्रभारियों और विस्तारकों ने भाग लिया.

इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत किया गया. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया. साथ ही रास्ते में भी उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया.

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, शाहाबाद क्षेत्र के सह प्रभारी अशोक भट्ट, बक्सर प्रभारी अरुण कुशवाहा, आरा जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, कैमूर प्रभारी अशोक साहू, आरा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कैमूर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

धन्नजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा, अनिल पांडेय, रमेश गुप्ता, निर्भय राय, इंदु देवी, रेखा देवी, संध्या पांडेय, ओम ज्योति भगत, सुधा गुप्ता, शीला त्रिवेदी तथा उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी) समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया.








Post a Comment

0 Comments