चुनाव के पूर्व भाजपा के इस ताज़ा बदलाव को संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
- अमर गोंड़ बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष
- भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में तेज़ी लाते हुए कई मोर्चों के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा बक्सर इकाई में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए विभिन्न मोर्चों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है. इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी अविनाश पांडेय को मिली है, जिन्हें भाजपा युवा मोर्चा बक्सर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, जय प्रकाश राय पूर्व की भांति किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने रहेंगे.
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रहीं कंचन देवी को अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. अनुसूचित जाति मोर्चा का दायित्व रामाश्रम राम को मिला है, जबकि अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं नंद लाल पंडित. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की कमान अमर गोंड़ को सौंपी गई है. वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान हामिद खान को दी गई है.
भाजपा बक्सर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने यह नियुक्तियाँ बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार की हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी और आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी.
अविनाश पांडेय की नियुक्ति के बाद से उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप राय, मनोज पांडेय, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ज्ञानप्रकाश ओझा, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, भाजयुमो बिहार उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा बक्सर के महामंत्री विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सूर्यभान सिंह, मुन्ना यादव, सोनू राय, शैलेश कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, राकेश महतो समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.
विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के इस ताज़ा बदलाव को संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
0 Comments