भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन ..

जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर विशेष चर्चा हुई.




                                         






- आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी
- नई जिला कमिटी की सर्वसम्मति से घोषणा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रथम जिला कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर विशेष चर्चा हुई.


बैठक का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता राहुल दुबे ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन मौजूद रहे. साथ ही प्रदेश सह संयोजक कंचन कुमारी, समीक्षा सिंह और मिथिलेश पांडेय, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक दीपक यादव, मल्लिकार्जुन राय, भाजपा किसान मोर्चा के नेता बिपिन सिंह और बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा क्रीड़ा मंच भी शामिल हुए.

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सर्वसम्मति से जिला कमिटी की घोषणा की गई, जिसमें दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बक्सर का जिला संयोजक घोषित किया गया.






Post a Comment

0 Comments