भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में वर्षा पांडेय को प्रदेश महिला संयोजिका के रूप में सम्मान ..

कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभावना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य बिहार की युवा प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करना है, ताकि हर खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके.

सम्मान प्राप्त करती वर्षा पांडेय





                                         






  • प्रदेश महिला संयोजिका वर्षा पांडेय को अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित
  • पदाधिकारियों को मार्गदर्शन और खेल प्रतिभाओं को मंच देने पर दिया जोर

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में आज भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश महिला संयोजिका वर्षा पांडेय को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश राजू ने की. इस अवसर पर संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महासचिव भीखूभाई दलसाणिया और प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने प्रदेश भर से आए क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया.

सम्मानित होने के उपरांत वर्षा पांडेय ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभावना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य बिहार की युवा प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करना है, ताकि हर खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे प्रदेश में खेल प्रकोष्ठ की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आगामी समय में खेलों के क्षेत्र में बिहार की प्रतिभाओं को और मजबूती मिलेगी.







Post a Comment

0 Comments