पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवा मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ..

कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमेशा अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की बात कही. उनके एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है. हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहेंगे.




                                         




  • जिले भर के युवा नेताओं ने पंडित जी के तैलचित्र पर अर्पित किए पुष्प और लिया संकल्प
  • अंत्योदय व एकात्म मानववाद के संदेश को आगे बढ़ाने का किया जोर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:;आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उन्हें श्रद्धा, सम्मान और भावभीनी श्रद्धाभाव के साथ याद किया. कार्यक्रम में पंडित जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया.

जिला अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमेशा अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की बात कही. उनके एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है. हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहेंगे.”

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूर्वी युवा मोर्चा अनुप वर्मा ने की. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रूपेश दूबे, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर महामंत्री भाजपा राजीव, अक्षय ओझा, सूर्यभान सिंह, नगर उपाध्यक्ष जगरनाथ केशरी, राजकौशिक वर्मा, शशांक वर्मा, श्याम वर्मा, नगर मंत्री डिंपल वर्मा, नीरज चौरसिया, मंटू खेतान, मनोज अग्रवाल और सोनू गुप्ता सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का संकल्प लिया.










Post a Comment

0 Comments