कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी है. उन्होंने कहा कि “राजपुर की धरती से हम उस विकास को और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे.
- पूर्व मंत्री ने जनता के अपार स्नेह को बताया प्रेरणा स्रोत, कहा – विकास की गति को और देंगे रफ्तार
- ग्रामीण इलाकों में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने लगाई नारेबाजी – “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं”
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार निराला ने मंगलवार को राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान करैला, रौनी, मिल्की, उतडी, जमौली और देवढीया गांवों में जनता से मिलते हुए उन्होंने समर्थन और स्नेह के लिए लोगों का आभार जताया. जनसंपर्क के दौरान उमड़ी भीड़ और युवाओं के जोश ने निराला को भावविभोर कर दिया.
पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी है. उन्होंने कहा कि “राजपुर की धरती से हम उस विकास को और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे. राजपुर की जनता को अब केवल विधायक नहीं, बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो इसे आत्मनिर्भर बनाने की ठोस योजना लेकर आए.”
उन्होंने आगे कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार जैसे क्षेत्रों में अब तक जो कार्य हुए हैं, उन्हें और गति दी जाएगी. निराला ने बताया कि गाँव-गाँव तक सिंचाई की सुविधा, युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ और छात्राओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
पूर्व मंत्री ने कहा कि “समृद्ध हो अपना राजपुर” उनके जनसंकल्प का प्रतीक है, और हर पंचायत स्तर पर मजबूती ही आत्मनिर्भरता की असली पहचान बनेगी. उन्होंने कहा कि “विकसित बिहार का सपना तभी साकार होगा जब हर विधानसभा आत्मनिर्भर बने, और आत्मनिर्भर राजपुर उस दिशा में मजबूत कदम साबित होगा.”
जनसभाओं में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखकर स्पष्ट था कि जनता पुनः विकास और स्थिरता की राह पर चलने के लिए तैयार है. सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं” के नारे लगाकर एनडीए प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताया.







.png)
.gif)








0 Comments