बक्सर ने फिर बढ़ाया बिहार का मान, खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में मचाई धूम ..

कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से आज बक्सर के खेल क्षेत्र की पहचान राज्य स्तर पर मजबूत हुई है.






                                         







  • -राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बक्सर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
  • सौरभ कुमार सिंह का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शेखपुरा में 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय अंडर-17 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बक्सर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन डी.डी.सी. संजय कुमार और अपर समाहर्ता लखिन्दर पासवान ने संयुक्त रूप से किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की.

इस प्रतियोगिता में बक्सर जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए. डीएवी स्कूल के सचिन कुमार सिंह ने अंडर 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया. वहीं उसी विद्यालय के सौरभ कुमार सिंह ने अंडर 78 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर बक्सर का नाम ऊंचा किया. इसके अलावा +2 बी.डी. हाई स्कूल के विनायक कुमार ने अबव 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया.

बक्सर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष सुनील कुमार और उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से आज बक्सर के खेल क्षेत्र की पहचान राज्य स्तर पर मजबूत हुई है.

विजेताओं को बधाई देने वालों में प्रिंस, अमन कुमार सिंह, श्रीष्टि राज, विद्यालय के शिक्षकगण और अभिभावक भी शामिल रहे. सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विशेष रूप से सौरभ कुमार सिंह के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित किए जाने की संभावना जताई गई है. बक्सर ताइक्वांडो समुदाय को विश्वास है कि आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम इसी तरह रोशन करते रहेंगे.







Post a Comment

0 Comments