कानून के सहारे मुन्ना तिवारी को हराएंगे तथागत हर्षवर्धन ..

कहा कि बक्सर का भविष्य कानून, शिक्षा और उद्योग के विकास से जुड़ा है. वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सेवा, न्याय और पारदर्शिता पर आधारित है.






                                         






  • बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मिले जनसुराज प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन
  • न्याय और विकास के लिए अधिवक्ताओं ने जताया समर्थन, कहा— बक्सर को चाहिए नया नेतृत्व

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनसुराज पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने शुक्रवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके चुनावी अभियान को नैतिक समर्थन देने का भरोसा जताया.

अधिवक्ताओं ने कहा कि बक्सर की जनता न्यायप्रिय है और उन्हें एक ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो न्याय, ईमानदारी और विकास के साथ जनता के हितों की लड़ाई लड़े. उन्होंने तथागत हर्षवर्धन को इस दिशा में अपनी पूरी प्रतिबद्धता और समर्थन का आश्वासन दिया.


मुलाकात के दौरान तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बक्सर का भविष्य कानून, शिक्षा और उद्योग के विकास से जुड़ा है. वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सेवा, न्याय और पारदर्शिता पर आधारित है.

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज है. जानकारों का कहना है कि जनसुराज प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन इस बार कांग्रेस के मौजूदा विधायक सह महागठबंधन प्रत्याशी संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में हैं.

स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, युवा और शिक्षित मतदाताओं में तथागत हर्षवर्धन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. वहीं, अधिवक्ताओं के समर्थन से उनके चुनाव अभियान को नया बल मिला है. जानकार मानते हैं कि अगर रुझान ऐसे ही बने रहे तो बक्सर की इस बार की लड़ाई बेहद दिलचस्प होगी.










Post a Comment

0 Comments