कहा कि दिनेश चौधरी का काम के प्रति जज्बा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें एक आदर्श पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करता है और यही वजह है कि उन्हें यह सम्मान मिला.
- जिले के खरहाटांड़ पंचायत के भेड़िया गांव के दिनेश चौधरी को रेलवे सुरक्षा बल ने किया सम्मानित
- आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने उनके समर्पण और काम के जज्बे की सराहना की
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल उप निरीक्षक दिनेश चौधरी को 36 वर्षों की सम्मानजनक सेवा के लिए सम्मानित किया गया. दिनेश चौधरी ने इस सम्मान को अपने सभी अधिकारियों और सहकर्मियों के नाम समर्पित किया, जिनके सानिध्य में उन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्पादन ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया.
दिनेश चौधरी जिले के खरहाटांड़ पंचायत के भेड़िया गांव के निवासी हैं. उनके परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें एक सीआरपीएफ में कार्यरत हैं जबकि दूसरा सरकारी शिक्षक हैं. यह परिवार हमेशा से सेवा और अनुशासन में विश्वास रखता रहा है.
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि दिनेश चौधरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहा है. पहले जब उनकी पोस्टिंग पटना में थी, तब भी उन्होंने कुंदन कुमार के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया था. कुंदन कुमार ने कहा कि दिनेश चौधरी का काम के प्रति जज्बा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें एक आदर्श पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करता है और यही वजह है कि उन्हें यह सम्मान मिला.
दिनेश चौधरी ने कहा कि इस सम्मान की सफलता उनके अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी. उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके सभी साथियों और अधिकारियों का भी है.
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भी दिनेश चौधरी के समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा की. यह सम्मान उनकी प्रतिबद्धता, मेहनत और सेवा के प्रति ईमानदारी का प्रतीक है, जिसने रेलवे सुरक्षा बल में एक मिसाल कायम की है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments