कहा था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नीच या ऊंच नहीं होता, बल्कि कर्म ही मनुष्य की पहचान तय करते हैं. इसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है.
![]() |
| संत रविदास मंदिर में पूजन करने पहुंची महिला श्रद्धालु |
दोपहर 12 बजे से भंडारा, रात आठ बजे से दोगोला से सजेगा सांस्कृतिक मंच
कर्म और मानवता की सीख के साथ मनाई जाएगी संत शिरोमणि की जयंती
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सदर प्रखंड के छोटका नुआंव में हर साल की तरह इस वर्ष भी रविवार, 01 फरवरी 2026 को संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर जयंती सह भंडारा का आयोजन दिन में किया जाएगा, जबकि रात 08 बजे से पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम दोगोला आयोजित होगा.
आयोजन समिति के अनुसार संत रविदास ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को जाति-भेद से ऊपर उठकर मानवता और समानता का मार्ग दिखाया. उन्होंने कहा था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नीच या ऊंच नहीं होता, बल्कि कर्म ही मनुष्य की पहचान तय करते हैं. इसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है.
कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को दोपहर 12 बजे से जयंती सह भंडारा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है. इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रात 08 बजे से दोगोला कार्यक्रम के जरिए लोकसंस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी प्रस्तुतियां होंगी, जिससे गांव का माहौल उत्सवपूर्ण बनेगा.
आयोजन को लेकर छोटका नुआंव और गोप नुआंव गांव में उत्साह का माहौल है. आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं.
इस आयोजन के निवेदक अवध बिहारी दास, पुजारी हैं. कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में अवध बिहारी दास, राजगृह राम, कृष्णा कुमार, पारस राम, मुरली राम, कपिल राम, शिव बिहारी, धर्मदेव राम, मोहन राम, अवधेश राम सहित छोटका नुआंव एवं गोप नुआंव के युवा साथी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)







0 Comments