बक्सर में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन विजेन्द्र राय बने अध्यक्ष ..

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली. साथ ही पूर्व सैनिकों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने तथा जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया गया.


 






                                         


जासो रोड स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई मासिक बैठक, पुरानी कार्यकारिणी भंग
पूर्व सैनिकों के हक और अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष का संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, बक्सर जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को शहर के जासो रोड स्थित संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उसे भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा.

नवगठित कार्यकारिणी में कैप्टन विजेन्द्र राय को अध्यक्ष चुना गया. कैप्टन राय एक अंतर्राष्ट्रीय तैराक रह चुके हैं और अब तक 300 से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं. उनकी उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी.

कार्यकारिणी में सूबेदार मेजर रामराज सिंह को सभापति तथा सूबेदार मेजर एस के ठाकुर को महासचिव बनाया गया. वहीं सूबेदार मेजर बी.एम. पाठक और सूबेदार मेजर दयाशंकर यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. नायब सूबेदार शिवमंगल सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सूबेदार मेजर डी एन सिंह को पेंशन निर्देशक बनाया गया.

इसके अलावा सूबेदार मेजर हरेंद्र सिंह को लाईजन अधिकारी तथा नायब सूबेदार आरएन मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. सूबेदार सुमेर ठाकुर और नायब सूबेदार जेएन सिंह को संयोजक बनाया गया है.

संघ की गतिविधियों को मार्गदर्शन देने के लिए सूबेदार मेजर केशो सिंह यादव, सूबेदार एसके सिंह, नायब सूबेदार अवधेश राय, सूबेदार बरमेश्वर चौहान, हवलदार सुरेन्द्र सिंह, हवलदार बी बी ओझा, हवलदार रमेश सिंह एवं हवलदार उपेन्द्र राय को मार्गदर्शक की जिम्मेदारी दी गई.

बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली. साथ ही पूर्व सैनिकों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने तथा जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया गया.








Post a Comment

0 Comments