चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान वामन का चांदी का मुकुट, कई पीतल के घंटे, इनवर्टर, बैट्री समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली थी. घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए थे.
![]() |
| चोरी के बाद भगवान की प्रतिमा |
- भगवान वामन का चांदी का मुकुट, घंटे, इनवर्टर व बैट्री समेत लाखों की संपत्ति हुई थी चोरी
- पुलिस ने बीबीगंज के युवक को सामान के साथ पकड़ा, अन्य की तलाश जारी
बक्सर टॉप न्यूज़,बक्सर : सेंट्रल जेल परिसर स्थित प्राचीन वामनेश्वर मंदिर में 27 फरवरी की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने चोरी गए सामानों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
बताया जाता है कि 27 फरवरी की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान वामन का चांदी का मुकुट, कई पीतल के घंटे, इनवर्टर, बैट्री समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली थी. घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए थे.
घटना की जानकारी अगले दिन सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. मंदिर का ताला टूटा देख उन्हें चोरी की आशंका हुई. इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए बीबीगंज मोहल्ले के कलक्टर चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से मंदिर से चोरी गए कुछ सामान भी बरामद किए गए हैं.
टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वामनेश्वर मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच के क्रम में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से चोरी किए गए कुछ सामान बरामद किए गए हैं. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. साथ ही इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.




.png)


.png)









0 Comments