फोन पर बात करते ही काल बनकर दौड़ा ट्रक, सड़क किनारे बैठी सास-बहू को रौंदा ..

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे. उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने हुकहा के समीप पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. 






                                       



  • डीएवी स्कूल लालगंज के पास दर्दनाक हादसा, मौके पर ही दो महिलाओं की मौत
  • भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने हुकहा के पास पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले किया

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी मार्ग पर डीएवी स्कूल लालगंज के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू थीं. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे. उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने हुकहा के समीप पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया.



मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जलवासी गांव निवासी भागवत पासवान का पुत्र मदन पासवान अपनी मां और भाभी को बाइक से लेकर बक्सर से गांव लौट रहा था. जब वह डीएवी स्कूल लालगंज के समीप पहुंचा, तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया. फोन आने पर उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और बात करने लगा.

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया. इस दर्दनाक हादसे में अनिता देवी और प्रियंका देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. लोगों ने आंशिक रूप से घायल मदन पासवान (पिता भागवत पासवान) को संभाला, लेकिन जब उसने अपनी मां और भाभी को मृत देखा तो फफक-फफक कर रोने लगा. यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बक्सर-इटाढ़ी मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर उचित कार्रवाई और मुआवजा की घोषणा करें.

इस बीच दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने हुकहा के समीप पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पांडेय मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया.










Post a Comment

0 Comments