कहा कि संस्थान द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य काबिले-तारीफ हैं. उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहयोग करें. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, और गरीबों को भोजन कराना सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है.

- भोजन बैंक के 45वें सप्ताह में सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क प्रसाद, शिवभक्तों को बांटी गई खीर
- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल बनी मिसाल, 22 फरवरी को फिर लगेगा सेवा शिविर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रविवार को शहर में सेवा और समर्पण का प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा 15/02/2026 को 45वें सप्ताह में प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन गरीबों और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया. महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात में आए शिवभक्तों को खीर प्रसाद का भी वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम में भक्ति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला.
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी दूध), मनोज वर्मा, अजीत वर्मा और अनिल वर्मा ने किया. इस अवसर पर राहुल वर्मा, प्रभात शर्मा और संजय सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य काबिले-तारीफ हैं. उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहयोग करें. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, और गरीबों को भोजन कराना सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है.
संस्थान को आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी) एवं अजीत वर्मा ने खाद्य सामग्री से सहयोग किया, जबकि एक अभिभावक द्वारा 51 किलो दूध उपलब्ध कराया गया. आर्थिक सहयोग संस्थान के सलाहकार समिति सदस्य अभिभावक, रोहित वर्मा, रामेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक सिंह और शिवानंद उपाध्याय (उपाध्याय पुर) द्वारा प्रदान किया गया. संस्थान की पूरी टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में संतोष राय, प्रमोद जी, अजीत वर्मा (चुरामनपुर), प्रमोद केशरी (LIC), अधिवक्ता राजेश कुमार, शिवम राय सहित समस्त मित्रगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे. अंत में प्रदुमन जी और हाफी इमरान शामसी ने आर्थिक सहयोग देने वाले सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया. भुआली वर्मा के नेतृत्व में पूर्व की भांति इस बार भी गौ ग्रास के माध्यम से गौ माता की सेवा की गई.
संस्थान के सचिव राजीव कुमार एवं भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के मनोज गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी रविवार 22/02/2026 को सुबह 09 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने और पुण्य के भागी बनने की अपील की.



.png)


.png)
.gif)








0 Comments