सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
- खाली ऑटो लेकर लौटते वक्त एएसएम प्लस 2 विद्यालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा
- नियंत्रण बिगड़ने से पलटी ऑटो, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. बलिहार गांव के समीप हुए इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आशापड़री पंचायत के नगवां बिंदडेरा गांव का निवासी था, जो बलिहार से खाली ऑटो लेकर अपने गांव लौट रहा था. जैसे ही उसका ऑटो एएसएम प्लस 2 विद्यालय के पास पहुंचा, अचानक वाहन से उसका नियंत्रण हट गया और ऑटो पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि चालक को गंभीर चोटें आईं.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को ऑटो से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 39 वर्षीय अनिक नट, पिता कमला नट के रूप में हुई है.
हादसे की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments