कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट बक्सर में लॉन्च ..

खड़ा करने की ऐतिहासिक पहल बताया है. कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० मनोज पांडेय ने किया और कहा कि मौजूदा हालात में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रशिक्षित और वैचारिक नेतृत्व की जरूरत है.
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य





                                         


  • तानाशाही सोच के खिलाफ जमीनी नेतृत्व तैयार करने का दावा
  • डॉ० मनोज पंडित सीवी बोले – संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर जिले में कांग्रेस ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का जिला स्तर पर शुभारंभ करते हुए इसे तानाशाही सोच के खिलाफ जमीनी नेतृत्व खड़ा करने की ऐतिहासिक पहल बताया है. कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० मनोज पांडेय ने किया और कहा कि मौजूदा हालात में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रशिक्षित और वैचारिक नेतृत्व की जरूरत है.

प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ० मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है. उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को लोकतांत्रिक दिशा दी है और अब बक्सर से नई राजनीतिक चेतना की शुरुआत की जा रही है. 

उन्होंने कहा कि नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव और टोला-टोला से ऐसे युवाओं और जागरूक नागरिकों को आगे लाया जाएगा, जो जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सकें। यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए अवसर है जिन्हें अब तक हाशिए पर रखा गया।

डॉ० पांडे ने कहा कि यह सिर्फ प्रतिभा खोज अभियान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रशिक्षण केंद्र है, जहां युवाओं को राजनीतिक समझ, वैचारिक स्पष्टता और जनसंवाद की ताकत दी जाएगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं चरम पर हैं, जबकि सरकार सवालों से बच रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह पारदर्शी और समावेशी होगा, जिसमें किसी भी जाति, वर्ग या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देवी, त्रियोगी नारायण मिश्रा, महेंद्र चौबे, विकास कुमार विकास, अजय यादव और राकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








Post a Comment

0 Comments