देवर ने भाभी को मारा चाकू, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप ..

गाली-गलौज को लेकर कहासुनी शुरू हुई. इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि देवर ने आपा खो दिया और भाभी पर चाकू से वार कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इलाजरत महिला






                                         


  • बरुणा गांव की घटना से इलाके में सनसनी
  • गंभीर हालत में सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब देवर ने अपनी ही भाभी पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के भीतर चल रहे विवाद के दौरान गाली-गलौज को लेकर कहासुनी शुरू हुई. इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि देवर ने आपा खो दिया और भाभी पर चाकू से वार कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

घरेलू विवाद में हुई इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-सी कहासुनी भी कब बड़ा हादसा बन जाए, कहना मुश्किल है.








Post a Comment

0 Comments