उक्त महिला पिछले दो दिनों से राजपुर क्षेत्र में विक्षिप्त अवस्था में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी. रविवार की सुबह जब कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे चाट में पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
- राजपुर थाना क्षेत्र के सरेजा गांव की घटना, दो दिनों से विक्षिप्त हालत में घूम रही थी महिला
- पहचान रोहतास निवासी लाली कुंवर के रूप में, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के सरेजा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे चाट में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देखा. सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कोचस गांव निवासी लाली कुंवर, पति रामचंद के रूप में हुई है. आधार कार्ड के अनुसार उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी. पुलिस को मौके से एक झोला मिला, जिसमें आधार कार्ड सहित कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर पहचान सुनिश्चित की गई.
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उक्त महिला पिछले दो दिनों से राजपुर क्षेत्र में विक्षिप्त अवस्था में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी. रविवार की सुबह जब कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे चाट में पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.
ग्रामीणों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी और वह असहाय अवस्था में इधर-उधर भटक रही थी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुटी हुई है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments