स्टेशन परिसर में दिव्यांग के फोन और पैसे छीने, आठ घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

सूचना मिलते ही आरपीएफ बक्सर और जीआरपी बक्सर की टीम हरकत में आ गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया और स्टेशन परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया.






                                         


संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से मोबाइल और रुपये बरामद

टेक्निकल एनालिसिस और सक्रिय सोर्स के दम पर मिली सफलता

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर  : को रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिव्यांग व्यक्ति से मोबाइल और रुपये छीनने की घटना सामने आई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने महज आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया.

पीड़ित दिव्यांग ने शिकायत दर्ज कराई कि बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने जबरन उससे मोबाइल फोन और नकद रुपये छीन लिए. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ बक्सर और जीआरपी बक्सर की टीम हरकत में आ गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया और स्टेशन परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया.

टीम ने टेक्निकल एनालिसिस के साथ-साथ अपने भरोसेमंद स्रोतों को सक्रिय किया. लगातार प्रयास और सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे पीड़ित से छीना गया था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता चंद्र भूषण दास, निवासी शांतिनगर, थाना-नगर, जिला-बक्सर के रूप में हुई है. संयुक्त टीम द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आरपीएफ और जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.








Post a Comment

0 Comments