स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने ट्रक के केबिन का शीशा तोड़ दिया. चालक को नीचे उतारकर मारपीट की गई, उसके मुंह पर टेप चिपकाकर हाथ-पैर बांध दिए गए और उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया. बाद में उसे अहिरौली इलाके में फेंक दिया गया और बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए.
72 घंटे में ट्रक समेत पूरा माल बरामद, तीन गिरफ्तार
बंधक बनाकर चालक से मारपीट, स्कॉर्पियो से पहुंचे थे बदमाश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में एनएच-922 पर हुए करीब 40 लाख रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक सामान से लदे ट्रक लूट कांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. एसडीपीओ डुमरांव पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटा गया ट्रक, पूरा माल, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और एक मोबाइल फोन बरामद कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र निवासी चालक मनजी कुमार गोंड 17 फरवरी को गाजियाबाद से ढीलन ट्रांसपोर्ट कंपनी का लगभग 40 लाख रुपये का कॉस्मेटिक सामान लेकर ट्रक से बिहिया और पटना के लिए रवाना हुए थे. 19 फरवरी की देर रात करीब 12 बजे जब वे ढकाइंच गांव के समीप एनएच-922 पर आराम करने के लिए रुके, तभी स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने ट्रक के केबिन का शीशा तोड़ दिया. चालक को नीचे उतारकर मारपीट की गई, उसके मुंह पर टेप चिपकाकर हाथ-पैर बांध दिए गए और उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया. बाद में उसे अहिरौली इलाके में फेंक दिया गया और बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए.
चालक के बयान पर 20 फरवरी को कृष्णाब्रह्म थाना में कांड संख्या 28/26, धारा 310(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने दलसागर टोल प्लाजा समेत विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. संदिग्ध स्कॉर्पियो की पहचान के बाद लगातार छापेमारी की गई. बक्सर से विशाल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर गुप्तेश्वर पासवान और उत्तम मिश्रा को पकड़ा गया. कारनामेपुर-परसौरा इलाके से ट्रक (WB29A8565) समेत पूरा कॉस्मेटिक माल सुरक्षित बरामद कर लिया गया. स्कॉर्पियो (BR44S0047) भी जब्त की गई.
एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि यह बड़ी सफलता है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में संलिप्तता स्वीकार की है. अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है. त्वरित कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में राहत है और अपराधियों को सख्त संदेश गया है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments