कहा कि फाउंडेशन स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.
- U-14 और U-17 वर्ग में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
- कोचों की मेहनत और विद्यालय के मार्गदर्शन से मिली राष्ट्रीय पहचान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गुरुदास मठिया स्थित फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे बक्सर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर सफल सहभागिता निभाई है. इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिवार, अभिभावकों और छात्रों में हर्ष व उत्साह का माहौल है.
विद्यालय की छात्रा सोनम मौर्य का चयन U-14 बालिका वर्ग में बिहार खो-खो टीम के लिए हुआ. उन्होंने राजस्थान के केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. वहीं अमित कुमार और अमन कुमार का चयन U-14 बालक वर्ग में हुआ, जिन्होंने गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा हर्षित चौबे का चयन U-17 वर्ग में बिहार खो-खो टीम के लिए हुआ, जिन्होंने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता की.
एक ही विद्यालय से चार विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना फाउंडेशन स्कूल के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है. इस सफलता में विद्यालय के कोच इमरान खान, सुनील तिवारी और सरदार सिंह का विशेष योगदान रहा. कोचों ने खिलाड़ियों को जिला, प्रमंडलीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के साथ तैयार किया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.
यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है. बक्सर जैसे छोटे शहर से निकलकर बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)







0 Comments