- इटाढ़ी ग्रिड पर काम, पांच सबस्टेशनों की सप्लाई रहेगी बंद
- 12 से 3 बजे तक शहर और औद्योगिक इलाकों में बिजली कटौती
- 12 से 3 बजे तक शहर और औद्योगिक इलाकों में बिजली कटौती
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : विवार को दिन के समय बक्सरवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. इटाढ़ी स्थित बक्सर ग्रिड से जुड़े पांच प्रमुख सबस्टेशनों की विद्युत आपूर्ति एक साथ तीन घंटे के लिए बंद रहेगी. इस दौरान ग्रिड और सबस्टेशनों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिससे जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में दोपहर के वक्त बिजली नहीं मिल सकेगी.
ग्रिड अधिकारी पार्थ गौरव ओझा के अनुसार ग्रिड परिसर में 33 केवी मेन बस पर तकनीकी कार्य प्रस्तावित है. इसी कारण रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बक्सर चरित्रवन, औद्योगिक क्षेत्र, पांडेयपट्टी, चौसा और पुरुषोत्तमपुर सबस्टेशन से जुड़ी बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी.
वहीं कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रिड से आपूर्ति बंद रहने के दौरान संबंधित सबस्टेशनों में भी एक साथ मेंटेनेंस कार्य पूरा किया जाएगा. इसका असर यह होगा कि रविवार को शहर के उपभोक्ताओं को दिन के तीन घंटे बिजली नहीं मिल पाएगी.
विद्युत कनीय अभियंता पश्चिमी एवं ग्रामीण अतुल यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय से पहले जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. विभाग का दावा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments