वर्षों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने ज्योति प्रकाश को इस मुकाम तक पहुंचाया. उन्होंने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती.
![]() |
| रवाना होने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर ज्योति प्रकाश(बीच में) |
- SGFI राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार अंडर-19 गर्ल्स टीम के हेड कोच बने
- साधारण परिवार से निकले कोच बने हजारों खिलाड़ियों की उम्मीद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : छोटे शहरों में बड़े सपने देखने वालों के लिए चौसा निवासी ज्योति प्रकाश की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास रखने वाले ज्योति प्रकाश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत का परचम लहराया है. कर्नाटक के बंगलुरु में आयोजित सात दिवसीय SGFI राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्हें बिहार अंडर-19 गर्ल्स टीम का हेड कोच बनाया गया है, जो पूरे बक्सर जिले के लिए गर्व का विषय है.
चौसा बाजार के एक सामान्य परिवार से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाना आसान नहीं था. वर्षों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने ज्योति प्रकाश को इस मुकाम तक पहुंचाया. उन्होंने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. उनकी सफलता आज उन सैकड़ों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो छोटे कस्बों से निकलकर खेल की दुनिया में कुछ बड़ा करना चाहते हैं.
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बंगलुरु रवाना होते समय उन्हें शुभकामनाएं देने भाजपा नेता पवन चौरसिया मौजूद रहे. इस दौरान भावुक माहौल में खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ज्योति प्रकाश की इस उपलब्धि से चौसा से लेकर पूरे बक्सर जिले में खुशी की लहर है. उन्हें बधाई देने वालों में चौसा के मुखिया रोहित ओझा, एबीवीपी जिला संयोजक अविनाश पांडेय, अभिनन्दन मिश्रा, मनीष कुमार, शुभम कुमार, खंड कार्यवाह संतोष ओझा, अरुण मिश्रा, हरेंद्र, विकास मिश्रा, गौरव कुमार, अविनाश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हैं. सभी ने कहा कि ज्योति प्रकाश की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनेगी.




.png)


.png)
.gif)








0 Comments