बक्सर में क्रिकेट का महाकुंभ शुरु ..

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की. मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कमल नयन चौबे निभा रहे हैं, जिन्होंने निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया.







                                         

  • सीनियर व अंडर-23 ट्रायल में 60 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
  • पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत 15 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए द्वारा सीनियर एवं अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल मैच की शुरुआत कर दी गई है. कथकौली स्थित के टर्फ मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुए इस ट्रायल में BDCA से पंजीकृत 60 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी दावेदारी पेश की.

खिलाड़ियों को पांच टीमों में विभाजित कर लीग आधार पर मुकाबले कराए जा रहे हैं. यह प्रतियोगिता 13 और 14 फरवरी को जारी रहेगी, जबकि 15 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. पहले ही दिन मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने लायक रहा.

उद्घाटन मुकाबला Buxar Blue और Buxar Red के बीच 30-30 ओवर का खेला जा रहा है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की. मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कमल नयन चौबे निभा रहे हैं, जिन्होंने निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया.

चयन समिति में अखिलेश उपाध्याय, नागेंद्र नाथ ओझा, आशुतोष अस्थाना, फराह अंसारी, अध्यक्ष वर्षा पांडेय एवं उपाध्यक्ष विकास रंजन ओझा शामिल हैं. समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.

अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच देना और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष रखना है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की.

ट्रायल के पहले दिन से ही यह स्पष्ट हो गया कि बक्सर की धरती पर क्रिकेट का जुनून अपने चरम पर है और आने वाले दिनों में कई नए सितारे उभरकर सामने आ सकते हैं.








Post a Comment

0 Comments