वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया. हल्दी, चंदन, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भक्ति भाव प्रकट किया. पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी.
– “बम बम बाबा” के जयकारों से गूंजा मंदिर प्रांगण, श्रद्धालुओं ने किया हल्दी अभिषेक
– 11 से 15 फरवरी तक विविध धार्मिक कार्यक्रम, महाशिवरात्रि पर महा आरती और प्रसाद वितरण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य हल्दी समारोह बुधवार को आस्था और उल्लास के बीच संपन्न हुआ. सुबह 9 बजे शुभ मुहूर्त में हल्दी की रस्म शुरू होते ही मंदिर परिसर “बम बम बाबा” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का हल्दी से विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
मंदिर के पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया. हल्दी, चंदन, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भक्ति भाव प्रकट किया. पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी.
मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन 11 फरवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा. कार्यक्रमों की श्रृंखला इस प्रकार है— 11.02.2026 को प्रातः 9 बजे शुभ हल्दी, 12.02.2026 को प्रातः 10 बजे शुभ मेहंदी, 13.02.2026 को प्रातः 10 बजे संगीत कार्यक्रम, 14.02.2026 को प्रातः 10 बजे श्री गौरी श्रृंगार तथा 15.02.2026 को रात्रि 09 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर महा आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा.
सभी कार्यक्रम श्री रामेश्वर नाथ मंदिर, रामरेखा घाट, बक्सर के प्रांगण में ही आयोजित होंगे. मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.
आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं.




.png)


.png)
.gif)









0 Comments