सती घाट पर गूंजा जय श्रीराम, विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब ..

कहा कि संघ अपने सौ वर्षों की यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है. इस अवसर पर देश के हर बस्ती और मंडल में लाखों स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर सामाजिक समरसता और समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है. 

 







                                         



  • भजन, आरती और पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ सामाजिक समरसता का संदेश
  • संघ के शताब्दी वर्ष पर सकल हिन्दू समाज के संगठन का आह्वान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सती घाट स्थित रामबाग बस्ती में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन भक्ति, राष्ट्रभाव और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्रयाग के सुप्रसिद्ध गायक धीरज पाण्डेय ने “मन मस्त फकीरी धारी” भजन से की. इसके साथ भगवान राम और मां गंगा के भजनों तथा भारत माता के देशभक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. होली गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं में विशेष उत्साह भर दिया.

इसके पश्चात महेंद्र गिरी, गुरुदास मठिया काशी, श्री श्री 108 श्री श्यामा दास जी, राजेंद्र प्रसाद प्रांत कार्यवाह और पूनम चतुर्वेदी सेविका समिति जिला कार्यवाहिका ने प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया.



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संघ अपने सौ वर्षों की यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है. इस अवसर पर देश के हर बस्ती और मंडल में लाखों स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर सामाजिक समरसता और समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सकल हिन्दू समाज के संगठन की आवश्यकता पर बल दिया.

महंत श्यामा दास जी ने भारत माता की महिमा और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला. वहीं महंत महेंद्र गिरी ने राम नाम कीर्तन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए संघ के शताब्दी वर्ष में चल रहे ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्लास्टिक भगाओ, पानी बचाओ और पेड़ लगाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है.

सम्मेलन का समापन मां गंगा और भारत माता की भव्य आरती के साथ हुआ. कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक सिंह ने किया.

सम्मेलन में नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनींद्र कुमार, देवेंद्र शर्मा, विजय राजभर, मनोज गुप्ता, यतीन्द्र चौबे, राहुल शर्मा, विकास जयसवाल, अरविंद सिंह, रवि कांस्यकर, पूनम चतुर्वेदी, माधुरी कुंवर, बेबी देवी, भारती देवी, राम नारायण, गौरव कुमार, मोहन वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अवनीश कुमार, राकेश वर्मा, चिंटू वर्मा, मार्कण्डेय सिंह, त्रिभुवन पाण्डेय, सोनू वर्मा, तेज नारायण ओझा, विजय जी, अविनाश कुमार, मदन दुबे, शिव जी खेमका, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.








Post a Comment

0 Comments