सुबह करीब सात बजे वह बच्चों को छोड़ने के लिए घर से निकले. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो घर का माहौल बदला हुआ था और उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं. उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव का मामला, पड़ोसी को बनाया नामजद आरोपी
- धमकी और पैसों की मांग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में एक महिला के संदिग्ध ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. सुबह बच्चों को छोड़ने गए पति के घर लौटते ही पत्नी के गायब मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़ित पति ने पड़ोसी पर पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार कृतपुरा गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि वह पांडेयपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाता संख्या 213, प्लॉट संख्या 1390 स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहते हैं. रोज की तरह वह बुधवार की सुबह काम से निकल गए थे. इस दौरान उनकी पत्नी रीना गुप्ता घर पर मौजूद थीं.
अमित कुमार गुप्ता के मुताबिक सुबह करीब सात बजे वह बच्चों को छोड़ने के लिए घर से निकले. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो घर का माहौल बदला हुआ था और उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं. उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
पीड़ित ने अपने आवेदन में पड़ोस में रहने वाले लोकेश कुमार, पिता बंशीधर दुबे, पर अपहरण की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि लोकेश कुमार पहले भी उन्हें धमकी देता था और पैसों की मांग करता था. उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी चार से पांच लोगों के साथ आकर उनकी पत्नी को जबरन उठा ले गया है.
मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments