वीडियो : बक्सर में कांग्रेस का बढ़ता कुनबा, विनोद कुमार मौर्य समेत 50 से अधिक लोगों ने थामा हाथ ..

नेताओं ने दावा किया कि जनता के बीच परिवर्तन की भावना मजबूत हो रही है और कांग्रेस उस भावना का प्रतिनिधित्व कर रही है. सदस्यता ग्रहण करने वालों में विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े लोग शामिल रहे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की बात कही गई.

सदस्यता ग्रहण करते विनोद मौर्य 






                                         



  • सार्थक समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके नेता का शामिल होना, संगठन विस्तार का संकेत
  • बेरोजगारी–महंगाई के मुद्दे पर भाजपा–जदयू पर निशाना, गांव–गांव तक सदस्यता अभियान ले जाने की घोषणा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता समारोह में सार्थक समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके विनोद कुमार मौर्य समेत 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने किया. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन के सशक्त विस्तार और जिले में बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत बताया.

समारोह में बड़ी संख्या में ऐसे लोग कांग्रेस से जुड़े, जिन्होंने भाजपा और जदयू की नीतियों से असंतोष जताया. नेताओं ने दावा किया कि जनता के बीच परिवर्तन की भावना मजबूत हो रही है और कांग्रेस उस भावना का प्रतिनिधित्व कर रही है. सदस्यता ग्रहण करने वालों में विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े लोग शामिल रहे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की बात कही गई.

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि देश और बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या तथा शिक्षा–स्वास्थ्य जैसे मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा–जदयू गठबंधन जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी.

डॉ. पांडेय ने घोषणा की कि सदस्यता अभियान को आने वाले दिनों में जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और गांव तक ले जाया जाएगा. उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में हजारों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है और अन्य दलों से आने वालों को संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा.

कार्यक्रम में भोला ओझा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संजय कुमार दुबे, अजय यादव, त्रिज्योगी नारायण मिश्रा, राकेश यादव और रविंद्र राय उपस्थित रहे. कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष कुशवाहा, यतेंद्र गुप्ता, राम आशीष सिंह, जनार्दन यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, रामबचन कुशवाहा, मोहन राम, धर्मेंद्र शाह और वकील मल्लाह सहित लगभग 50 लोग शामिल रहे.

वीडियो : 









Post a Comment

0 Comments