ओरा गांव के कृष्ण कांत पांडेय ने बढ़ाया बक्सर का मान, आईआईएम पुणे को मिला राष्ट्रीय गौरव ..

प्रशिक्षण का प्रभाव जमीनी अभियानों में भी दिखा है. वर्ष 2025 में सीआरपीएफ द्वारा 767 आईईडी और 6,510 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए, जिससे कई संभावित बड़ी घटनाओं को रोका जा सका.






                                         


  • गुवाहाटी में 87वें सीआरपीएफ दिवस पर ‘सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान’ का सम्मान
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपी प्रतिष्ठित ट्रॉफी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर ; जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरा गांव निवासी कृष्ण कांत पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है. 21 फरवरी को गुवाहाटी में आयोजित 87वें सीआरपीएफ दिवस समारोह में आईईडी प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) पुणे को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ‘सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान’ घोषित किया गया, जिसकी ट्रॉफी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संस्थान के प्रिंसिपल एवं डीआईजी कृष्ण कांत पांडेय को प्रदान की. इस उपलब्धि से पूरे बक्सर में गर्व और उत्साह का माहौल है.

आईआईएम पुणे वर्ष 2012 से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से निपटने के लिए देश का प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र बनकर उभरा है. पिछले 13 वर्षों में यहां 12,553 सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है. इनमें राज्य पुलिस बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, स्पेशल फोर्स और मित्र देशों के अधिकारी शामिल हैं.

संस्थान के प्रशिक्षण का प्रभाव जमीनी अभियानों में भी दिखा है. वर्ष 2025 में सीआरपीएफ द्वारा 767 आईईडी और 6,510 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए, जिससे कई संभावित बड़ी घटनाओं को रोका जा सका.

आईआईएम पुणे को स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2017 और 2019 में मिल चुका है. साथ ही 2023 में नई दिल्ली में आयोजित के दौरान एंटी-सैबोटेज निगरानी में योगदान के लिए विशेष सराहना भी प्राप्त हुई थी.

कृष्ण कांत पांडेय की इस उपलब्धि से बक्सर जिला गौरवान्वित है और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है.








Post a Comment

0 Comments