करोड़ों देशवासियों को जोड़ने वाला कार्यक्रम है मन की बात : कंचन देवी

'मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.






                                         




  • बक्सर में भाजपा महिला मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
  • महिलाओं ने प्रधानमंत्री के द्वारा रखी गई बातों को ध्यानपूर्वक सुना

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर :  ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला संवाद है. इसमें समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर दिए गए संदेश समाज को नई दिशा देते हैं. प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी. यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी का.

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया. कार्यक्रम में बक्सर जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही.

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी, पूर्वी नगर उपाध्यक्ष श्यामला पाठक, जिला प्रवक्ता उषा देवी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, जिला प्रवक्ता उषा रविदास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं. कार्यसमिति सदस्यों में समुंद्री देवी, लाखमुनिया देवी, रेखा देवी, गुंजन देवी, हेमन देवी, निर्मला देवी, भागमनी देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा समाजहित, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर रखे गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना. जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.







Post a Comment

0 Comments