महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव का यादगार समापन ..

कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के संतुलित समन्वय के लिए निरंतर प्रयासरत है.






                                         



  • अंतर-महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
  • खेल, अनुशासन और नेतृत्व का संदेश देकर अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य समापन शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ. समापन दिवस पर महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालय वुशु पुरुष/महिला प्रतियोगिता 2025-26 का समापन सत्र सह पुरस्कार वितरण समारोह भी भव्य रूप से आयोजित किया गया. फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों में खासा रोमांच भर दिया.

समारोह की मुख्य अतिथि बक्सर नगर परिषद की मुख्य पार्षद कामरुन निशा रहीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. सुभाष चन्द्र पाठक एवं डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाई, जबकि क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को साधुवाद दिया.

मुख्य अतिथि कामरुन निशा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिलता है.

प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के संतुलित समन्वय के लिए निरंतर प्रयासरत है. समारोह के दौरान महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद एवं अंतर-महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही. इसमें डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दिपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रिती मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सिमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे, विकाश कुमार राणा, विनायक दत्त पाठक, चिन्मय प्रकाश झा, राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, शिवम भारद्वाज, शैलेन्द्र कुमार पाठक, सुनिल कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार पाठक, भोला, राजु सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे.








Post a Comment

0 Comments