खचाखच भरे किला मैदान में हुए इस रोमांचक मुकाबले में इटाढ़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिमरी की टीम को 2-0 से पराजित कर जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान इटाढ़ी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया.
![]() |
| खेल मत्री को सम्मानित करते दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही |

- श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक फाइनल
- खिलाड़ियों के हित में योजनाओं पर चर्चा, किला मैदान को टर्फ बनाने का ऐलान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर द्वारा आयोजित श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला आज इटाढ़ी और सिमरी के बीच खेला गया. खचाखच भरे किला मैदान में हुए इस रोमांचक मुकाबले में इटाढ़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिमरी की टीम को 2-0 से पराजित कर जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान इटाढ़ी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया.
फाइनल मुकाबले के उपरांत आयोजित समापन समारोह में खेल उत्सव का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही, जिला संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर ने की, जबकि संचालन सौरव तिवारी ने किया. मंच से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए वक्ताओं ने खेल को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक बताया.
समापन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की खेल सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह की उपस्थिति रही. अपने संबोधन में मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. इसी क्रम में मंच से किला मैदान को क्रिकेट के अनुकूल टर्फ मैदान बनाए जाने की घोषणा की गई, जिस पर मौजूद खेलप्रेमियों ने तालियों के साथ स्वागत किया.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सतीश राजू, प्रदेश संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, ओमप्रकाश भुवन, जिला अध्यक्ष भाजपा, सीमांत शेखर, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा बिहार, कंचन कुमारी, गोल्डी सिंह, प्रदेश सह संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ तथा वर्षा पाण्डेय, महिला खेल संयोजिका की उपस्थिति रही.
फुटबॉल मैच के समापन समारोह में भाजपा बक्सर और क्रीड़ा मंच बक्सर के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, सैकड़ों की संख्या में नागरिक बंधु, खेलप्रेमी सज्जन, छोटे-छोटे खिलाड़ी बच्चे और माताएं-बहनें उपस्थित रहीं. पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.



.png)


.png)
.gif)







0 Comments