दहिबर और नंदन गांव की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर पहुंचे. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
- फाइनल मुकाबले में नंदन को हराया, 30 दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन
- विधायक राहुल सिंह ने खेल मैदान को स्टेडियम में विकसित करने का किया ऐलान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को बलिहार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 30 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. समापन अवसर पर दहिबर और नंदन गांव की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर पहुंचे. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदन गांव की टीम ने निर्धारित ओवरों में 111 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दहिवर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. दहिवर टीम के कप्तान चुनु सिंह को विजेता जबकि नंदन टीम के कप्तान गोलू सिंह को उपविजेता घोषित किया गया.
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राहुल सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है. उन्होंने घोषणा की कि बलिहार के इस खेल मैदान को भविष्य में स्टेडियम के रूप में विकसित कराया जाएगा. विधायक के इस ऐलान पर उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों ने तालियों के साथ स्वागत किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की खेल नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है.
इस प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी लालकृष्ण सिंह एवं रजनीश सिंह के नेतृत्व में किया गया. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम में सिमरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे, सिमरी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, भाजपा नेता विजय मिश्रा, जदयू नेता राघवेंद्र उज्जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह उर्फ मुनु सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों और खिलाड़ियों की सराहना की गई.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments