मौके पर दूर-दराज से आए पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग जुटे. कुश्ती मुकाबलों ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया.
- 80 फीट लंबे झंडे के साथ पूरे गांव में भ्रमण, जय बजरंगबली के नारों से गूंजा माहौल
- ईश पूजन और कुश्ती प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों ने दिखाया एकजुटता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुजायतपुर गांव में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार महाबीरी झंडे का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की आस्था, एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था. परंपरा के तहत करीब 80 फीट लंबा महाबीरी झंडा हनुमान जी के प्रांगण से उठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया. झंडा यात्रा के दौरान जय बजरंगबली के नारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा.
झंडा भ्रमण के बाद गांव के सामूहिक सहयोग से विधिवत ईश पूजन का आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना में गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर दूर-दराज से आए पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग जुटे. कुश्ती मुकाबलों ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया और दर्शकों ने तालियों व उत्साह के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया.
आयोजन में गांव के नित्यानंद सिंह (बीटू), अशोक सिंह (शिक्षक), अरविंद शर्मा, बिपिन सिंह, अभिषेक सिंह (चीटू), गुंजन सिंह, चुनमुन सिंह, रोहित सिंह, रविशंकर सिंह, अनिल सिंह मास्टर, पीयूष, नारायण सिंह, विनोद सिंह (गुड़ू), कृष्णबिहारी, गोल्डन सिंह, विकास सिंह, करिया, विनीत सिंह, बलू सिंह, मनोज खरवार, छोटक खरवार और निर्मल सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है. हर साल इसी तरह पूरे गांव के सहयोग से महाबीरी झंडे का आयोजन कर परंपरा को आगे बढ़ाया जाता रहेगा.




.png)


.png)
.gif)









0 Comments